पीएम किसान योजना 2025: ऐसे करें स्टेटस चेक और जानें 20वीं किस्त कब आएगी
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो ये जानकारी आपके लिए बहुत काम की है। सरकार ने इस योजना के तहत करोड़ों किसानों के खाते में हर साल ₹6000 की मदद भेजनी शुरू की है। यह राशि तीन किस्तों में ₹2000 करके दी जाती है।
अब सवाल यह है कि पीएम किसान की अगली यानी 20वीं किस्त कब आएगी और आप अपने किस्त का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी सभी अहम जानकारियां आसान भाषा में।
पीएम किसान योजना क्या है?
यह केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसके अंतर्गत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है – हर 4 महीने पर ₹2000।
20वीं किस्त कब आएगी?
सरकार ने पिछली 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी की थी। अब 20वीं किस्त की उम्मीद है कि यह जून से जुलाई 2025 के बीच में किसानों के खातों में भेजी जाएगी। हालांकि, सही तारीख का ऐलान पीएम किसान पोर्टल या समाचारों के माध्यम से होगा।
कैसे चेक करें पीएम किसान योजना का स्टेटस?
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- Menu में “Beneficiary Status” पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- Capcha कोड भरें और 'Get Data' पर क्लिक करें।
- आपको आपके खाते मे आई पिछली किस्तों की जानकारी दिखेगी।
किसे मिलेगा इस योजना का लाभ?
- वे किसान जिनके पास खेती की जमीन है
- सरकारी कर्मचारी, इनकम टैक्स भरने वाले या बड़े व्यापारी इस योजना के पात्र नहीं हैं
- आवेदनकर्ता का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
जरूरी डॉक्यूमेंट्स:
- आधार कार्ड
- भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- राज्य सरकार द्वारा जारी किसान पंजीयन संख्या (अगर लागू हो)
पीएम किसान पोर्टल पर क्या सुविधाएं मिलती हैं?
- नई रजिस्ट्रेशन की सुविधा
- ई-केवाईसी अपडेट
- किस्त का स्टेटस चेक करना
- बैंक अकाउंट अपडेट करना
- लाभार्थियों की सूची देखना
ई-केवाईसी क्यों जरूरी है?
सरकार ने अब e-KYC अनिवार्य कर दिया है। यानी कि अगर आपने e-KYC नहीं कराया है, तो आपकी अगली किस्त रोकी जा सकती है।
e-KYC के लिए आप नजदीकी CSC सेंटर जा सकते हैं या पोर्टल से OTP के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
पॉइंट | जानकारी |
---|---|
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि |
लाभ | हर साल ₹6000 तीन किस्तों में |
अगली किस्त | जून–जुलाई 2025 (संभावित) |
स्टेटस चेक | pmkisan.gov.in |
ई-केवाईसी | अनिवार्य |
महत्वपूर्ण लिंक:
तो मित्रों, अगर आप एक किसान हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आज ही अपना स्टेटस चेक करें और सुनिश्चित करें कि आपकी e-KYC पूरी है या नहीं ।