Birth Certificate on WhatsApp: अब अपने वॉट्सएप पर पाएं जन्म प्रमाण पत्र।

व्हाट्सअप पर प्रमाण पत्र सुविधा
Whatsapp Birth Certificate

अब अपने जरूरी प्रमाण पत्रों को सीधे व्हाट्सअप पर पाएं ।

राजस्थान सरकार ने एक नया और बहुत ही सुविधाजनक सेवा की शुरुआत किया है।

अब आप अपने जरूरी प्रमाण पत्रों जैसे कि जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं शादी का प्रमाण पत्र अपने व्हाट्स अप पर पा सकते हैं। यह सुविधा राज्य के सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध है।

इस सेवा के शुरुवात होने से लोगों को कार्यालय के बाहर लम्बी लाइनों से छुटकारा मिलेगा। यह योजना सरकार के द्वारा चलाए जा रहे Digital India Mission के अंतर्गत आता है।

7 दिनों के अंदर ही प्रमाण पत्रों को प्राप्त करें:

जिला कार्यालयों को निर्देशित किया गया है कि जन्म प्रमाण पत्रों को पंजीकरण के 7 दिनों के अन्दर ही प्रदान किया जाए।

जिले के सभी अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि जन्म प्रमाण पत्र को बच्चों के अभिभावक को अस्पताल ऑनलाइन या फिर व्हाट्स अप पर अस्पताल को छोड़ने से पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

व्हाट्स अप नम्बर महत्वपूर्ण है:

इस सुविधा का लाभ लेन के लिए व्हाट्स अप नम्बर का होना बहुत ही आवश्यक है।

प्रमाण पत्रों के पंजीकरण के समय व्हाट्स अप एनेबल्ड नंबर अवश्य दे। जिस से की प्रमाण पत्र सीधे लाभार्थी को प्राप्त हो जाय।

सरकार के तरफ से डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत यह एक बहुत ही अच्छा कदम है।

यह नई सेवा कैसे बहुत ही सुविधाजनक है ?

  • इस सेवा से समय और लागत दोनों का बचत होगा।
  • कार्यालयों के लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा।
  • कार्य में पारदर्शिता आयेगी।
  • सभी चीजें डिजिटल हैं, जिसे हमेशा ट्रैक कर सकते हैं।
  • सेवाओं में तेजी और आसानी आयेगी।
  • कागजी कामों से छुटकारा मिलेगा।
  • प्रमाण पत्र कुछ ही क्लिक में उपलब्ध होंगे।

सरकार के द्वारा निर्देशित अधिकारी:

  • डिस्ट्रिक्ट रजिस्टार
  • जिला सांख्यिकीय एवम् अर्थव्यवस्था निर्देशक (राजस्थान)

सेवा का लाभ कैसे लें?

  • व्हाट्स अप इनेबल्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करें।
  • अस्पतालों या फिर पंजीकरण स्थान पर इसी नम्बर को दें।
  • 7 दिनों के अंदर कार्यालयों से लिंक प्राप्त होगा।
  • लिंक को खोलें और प्रमाण पत्र डाउनलोड करें।
  • जब जरूरी हो तो इसे प्रिंट भी कर सकते हैं।

सारांश:

राजस्थान सरकार द्वारा इस नई सुविधा की शुरुआत डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बहुत ही अच्छा कदम है। यह सेवा सरकार के आगे भविष्य की सोच का एक बेहतरीन उदाहरण है।

इस सुविधा से आम लोगों को बहुत ही सुविधा होने वाला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
WhatsApp