जैसा कि सब जानते है कि हमारा देश भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां के 60%लोग कृषि पर निर्भर है।
देश के छोटे किसानों के लिए कृषि करना बहुत ही कठिन काम है।इन सभी किसान भाईयों के कठिनाइयों को दूर करने के लिए,हमारे देश की केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर पीएम किसान ट्रैक्टर सब्सिडी योजना की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत किसान भाईयों को 20 से 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की योजना है। यह योजना सभी किसान भाईयों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है।
योजना का मुख्य उद्देश्य :
- किसानों को ट्रैक्टर खरीदने में सहायता प्रदान करना।
- किसान भाईयों को आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल के लिए जागरूक करना।
- कृषि के लागत मूल्यों को कम करके किसान के उपज को बढ़ाना।
- आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सहायता प्रदान करना।
योजना की मुख्य जानकारियां:
- किसान भाईयों को ट्रैक्टर खरीदने पर 20 से 50 प्रतिशत सब्सिडी की सुविधा।
- यह योजना देश की केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर पहल किया है।
- सब्सिडी की सहायता किसानों के आर्थिक स्थिति पर अलग अलग हो सकता है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाई इसका आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं।
इस योजना के लाभ के लिए पात्रता:
- भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
- किसान भाईयों की उम्र 18से 60 वर्ष के बीच का होना चाहिए ।
- किसान भाई का अपना खुद का कृषि के लिए भूमि होना चाहिए।
- वर्ष की सालाना कमाई 1.5 लाख या इस से कम हम चाहिए।
- इस योजन का लाभ लेन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध होना अनिवार्य है।
2. पैन कार्ड
3. बैंक अकाउंट
इस योजना का लाभ इस पहले कभी लिया ना हो।
पहले से ही आपके पास कोई ट्रैक्टर ना हो।
योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज:
1. आधार कार्ड
2. पैन कार्ड
3. बैंक अकाउंट
4. भूमि के कागजात
5. पासपोर्ट साइज फोटो
6. मोबाइल नंबर
3. बैंक अकाउंट
4. भूमि के कागजात
5. पासपोर्ट साइज फोटो
6. मोबाइल नंबर
ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका:
1. अपने राज्य के कृषि विभाग के वेबसाइट पर जाएं।2. पीएम किसान ट्रैक्टर योजना पर क्लिक करें।
3.अपनी जानकारियां जैसे कि - ( अपना नाम,पता, आधार कार्ड की जानकारी, बैंक की जानकारी, अपने भूमि की जानकारी ) आदि जानकारियां सही सही भरें।
4. अपने दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करें।
5.सभी जानकारियो को अच्छे से चेक करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
6. सबमिट करने के बाद मिलने वाले एप्लिकेशन नंबर को लिख कर उसे सुरक्षित रख लें
ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका:
- अपने नजदीकी कृषि विभाग या तहसील के कार्यालय जाएं।
- कार्यालय पर मिलने वाले फॉर्म को सही से भरें एवं उसके साथ अपने जरूरी दस्तावेजों को भी संलग्न करें।
- फार्म को जमा करने के बाद वहां से जरूरी रसीद अवश्य लें।
PM Kisan Tractor Yojna से होने वाले लाभ:
- किसान भाईयों को कम लागत में ट्रैक्टर मुहैया कराना।
- पारम्परिक तरीकों से कृषि करने में लगने वाले समय का बचत।
- आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से फसल की पैदावार में बढ़ोतरी होती है जिससे कि किसान के आय में भी बढ़ोतरी होती है।
- ट्रैक्टर को किराये पर देकर भी आमदनी की जा सकती है।
- मशीनों के इस्तेमाल से उनके रख रखाव एवं कल पुर्जों का भी काम बढ़ेगा। जिसकी सर्विसेज का काम करके आपको आमदनी का एक श्रोत मिल जायेगा।
Disclaimer: दी गई जानकारी जागरूक करने के लिए है, योजना के नियम व शर्ते आपके राज्य
से भिन्न हो सकती है, कृपया ऑफिशियल वेबसाइट से वेरिफाई करें।